Bulletins | News | Filmy | Food | Tech | Travel | Business
अहोई अष्टमी व्रत अक्टूबर 13 चंद्रोदय व्यापिनी
जम्मू-कश्मीर : अहोई अष्टमी का व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को किया जाता है। श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित शास्त्री (ज्योतिषाचार्य) ने बताया कि वर्ष 2025 में अहोई अष्टमी व्रत (चंद्रोदय व्यापिनी) सोमवार, 13 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
यह व्रत संतान की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य, परिवार की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की मंगलकामना हेतु अहोई माता (पार्वती जी) का पूजन करके किया जाता है। कुछ निःसंतान महिलाएं संतान प्राप्ति की कामना से भी यह व्रत करती हैं।
महिलाएं यह व्रत निर्जला उपवास रखकर करती हैं। सायंकाल दीवार पर गेरु व लाल रंग से अहोई माता की आकृति बनाकर उनकी पूजा, व्रत-कथा, आरती की जाती है और मीठे पुए या आटे का हलवा क