संयुक्त राष्ट्र (UN) का विश्व खाद्य दिवस (WFD) प्रतिवर्ष 16 अक्टूबर को दुनिया भर में स्वस्थ आहार, खाद्य सुरक्षा और पौष्टिक भोजन तक पहुँच के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
वर्ष 2025 में 1945 में स्थापित संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) की 80 वीं वर्षगांठ होगी।
विषय :
2025 विषय : ‘बेहतर भोजन और बेहतर भविष्य के लिए हाथ मिलाएँ!’
फोकस : इस वर्ष का विषय सभी के लिए एक स्थायी और न्यायसंगत खाद्य प्रणाली बनाने के लिए विश्वव्यापी एकता का आग्रह करता है।
पृष्ठभूमि :
स्थापना : WFD की स्थापना 1979 में इटली के रोम में आयोजित FAO सम्मेलन के 20वें सत्र के दौरान हुई थी।
संयुक्त राष्ट्र मान्यता : 5 दिसंबर 1980 को, संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने संकल्प A/RES/35/70 को अपनाया, जिसके तहत आधिकारिक तौर पर हर साल 16 अक्टूबर को विश्व खाद्