ॐ शांति! छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमन डेका जी, राज्य के लोकप्रिय एवं ऊर्जावान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी, राजयोगिनी बहन जयंती जी, राजयोगी मृत्युंजय जी, सभी ब्रह्मकुमारीज बहनें, यहां उपस्थित अन्य महानुभाव, देवियों और सज्जनों!

आज का दिन बहुत विशेष है। आज हमारा छत्तीसगढ़ अपनी स्थापना के 25 साल पूरे कर रहा है। छत्तीसगढ़ के साथ ही झारखंड और उत्तराखंड की स्थापना के भी 25 वर्ष पूरे हुए हैं। आज देश के और भी कई राज्य अपना स्थापना दिवस मना रहे हैं। मैं इन सभी राज्यों के निवासियों को स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई देता हूं। राज्य के विकास से देश का विकास, इसी मंत्र पर चलते हुए हम भारत को विकसित बनाने के अभियान में जुटे हैं।

साथियों,

विकसित भारत की इस अहम यात्रा में ब्रह्मकुमारीज जैसी संस्था की बहुत बड़ी भूमिका है। मेरा तो सौभाग्य रहा है कि, मैं बीते कई दशकों से आप सबके साथ जुड़ा हुआ हूं। मैं यहां अत

See Full Page