सोलन-दिनांक 08.11.2025-राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (एच.पी.एम.सी.) के उत्पादों को देश में और अधिक लोकप्रिय बनाने तथा इनकी बिक्री बढ़ाने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है। जगत सिंह नेगी आज सोलन ज़िला के परवाणू में हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (एच.पी.एम.सी.) संयंत्र का निरीक्षण करने के उपरांत उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य के साथ अनौपचारिक विचार-विमर्श कर रहे थे।

बागवानी मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सेब की देश तथा विश्व में अलग पहचान है। हिमाचल के सेब को अपनी महक तथा गुणवत्ता के लिए जाना जाता है। प्रदेश सरकार का यह प्रयास रहा है कि एच.पी.एम.सी. के माध्यम से सेब प्रसंस्करण कर शेल्फ लाइफ बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि एच.पी.एम.सी. अपने उत्पादों की गुणवत्ता क

See Full Page