सोलन-दिनांक 13.11.2025-स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों विशेषकर कमज़ोर वर्गो के कल्याण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। डॉ. शांडिल आज यहां हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति विकास निगम के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर उपस्थित लाभार्थियों एवं निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे।

डॉ. शांडिल ने कहा कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग का कल्याण प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता है और यह सुनिश्चित बनाया जा रहा है कि इन वर्गों के वंचित लोगों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह निगम लक्षित वर्गों के कल्याण की दृष्टि से कार्य कर रहा है और ऋण प्रदान कर अनेक लक्षित व्यक्तियों के जीवन में आशातीत सुधार लाने में सहायक बना है।

स्वास्थ्य

See Full Page